मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड -40 के पुलिस लाइन स्थित काली मंदिर के पीछे बसा मोहल्ला भले ही नगर निगम का हिस्सा बन गया है। लेकिन आज भी सुविधाएं नहीं के बराबर है। विकास की बड़ी-बड़ी घोषणाएं और नगर निगम के दावे इस मोहल्ले की दहलीज पर आकर दम तोड़ देते हैं। यहां की हालत न केवल बदलहाल है, बल्कि प्रशासन की अनदेखी का प्रमाण भी है। मोहल्ले की भौगोलिक स्थिति और बुनियादी ढांचे को देखें, तो यहां सड़कों का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है। अधिकांश सड़कें आज भी कच्ची हैं, जो हल्की बारिश होते ही कीचड़ और तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी हफ़्तों और महीनों तक जमा रहता है।स्थानीय निवासियों का जीवन इस जलजमाव के कारण ठहर सा गया है:शिक्षा पर प्रभाव: जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.