फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नगर निगम के वार्ड नंबर-16 और वार्ड नंबर-30 में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार शाम को करीब पांचकरोड़ 30 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन कार्यों में वार्ड नंबर 16 में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से गलियों के निर्माण का कार्य सहित दो करोड़ की लागत से बीके चौक से बीके अस्पताल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। वहीं वार्ड 30 में आधारभूत सुविधाओं के लिए 80.8 लाख की लागत से बनने वाली नौ गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ...