जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद की चुनाव के दौरान एक वार्ड सदस्य इरशाद हैदर के अचानक बाहर जाने पर पदाधिकारी ने आपत्ति जताई क्योंकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में जाने वाला वार्ड सदस्य खुद भी उपाध्यक्ष पद का दावेदार है। बताया जाता है कि इरशाद हैदर शौचालय जाने की जानकारी देकर चुनाव हाल से निकला था लेकिन परिसर में मौजूद समर्थकों से मिलने चला गया। हालांकि उपाध्यक्ष पद के किसी दावेदार या अन्य वार्ड सदस्य ने विरोध नहीं जताया था लेकिन अधिकारियों की नजर उसे पर पड़ गई थी। मालूम हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर मर सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें इरशाद हैदर परिसर में दूसरों से बात करते दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...