बेगुसराय, मार्च 13 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। जोकिया पंचायत के धुसहा गांव के वार्ड संख्या-6 में गुरुवार की रात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। धुसहा निवासी स्व. राम कैलाश साह के पुत्र रंजीत साह के दो मंजिला घर के ऊपरी तल के कमरे में चोरी की घटना हुई। पीड़ित वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य भी हैं। पीड़ित ने बताया कि वे अपनी पत्नी पिंकी देवी व दो पुत्र 16 वर्षीय अंशु कुमार तथा 13 वर्षीय छोटू कुमार के साथ घर के निचले तल्ले में सोये हुए थे। सुबह जब सोकर उठा तब पता चला कि ऊपर वाले तल्ले पर स्थित कमरे का ताला खुला हुआ है। घर में सामान बिखरे हुए हैं। चोरों ने कमरे में रखे बक्सा का ताला खोलकर उसमें रखे 50 हजार रुपए नकद समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर, ...