औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के उत्तरी उमगा पंचायत अंतर्गत उमगा वार्ड संख्या 6 के सदस्य सह समाजसेवी युगल किशोर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे वार्ड संघ मदनपुर के प्रखंड अध्यक्ष भी थे और पिछले कुछ दिनों से पीएमसीएच में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से पूरे मदनपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के साथ पंचायतवासियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। जानकारी के अनुसार उनके बड़े पुत्र का तिलक समारोह 28 अप्रैल को होना था। शोक व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, अनिल ठकराल, उमाशंकर सिंह, नारायण प्रसाद, अमलेश कुमार केशरी, सत्येन्द्र यादव, अभिमन्यु प्रसाद सिंह, राकेश सिंह, सुबोध सिंह, दिलेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.