बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। नगर पालिका सभागार में बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ निकायों के वार्ड सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत योजना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभासदों के अधिकारों और कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.