सिमडेगा, जून 11 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के चार पंचायत साहूबेड़ा, बांकी, सोय एवं गेनमेर के वार्ड सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को जीपीडीपी की प्रक्रिया,पंचायत विकास की प्राथमिकताओं तथा ग्राम स्तर पर बेहतर योजना निर्माण के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक मंतोष चौधरी एवं अनुपमा एक्का के द्वारा बताया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने पंचायत विकास को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए तथा जीपीडीपी को प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण के द्वारा बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, उर्मिला देवी, प्यारा मड़की, जोहन होरो, बबलू मड़की, दमयंती जड़िया, प्यारी जोजो, एसरंति बडिंग, इमरेंसिया...