आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास नगर निगम आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार उप महापौर अंकुर सिंह और पार्षद दुर्गस्चरण बेसरा के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। सड़क निर्माण कार्य वार्ड 9 स्थित हनुमान मंदिर से सुनील मंडल के घर होते हुए मंदिर तक किया जाएगा। इस योजना की कुल लागत लगभग 17.70 लाख है। दूसरा हरि मंदिर से आनंद मंडल के घर तक 14.36 लाख रुपये की लागत निर्माण किया जाएगा। दोनों सड़को का निर्माण कार्य भारद्वाज कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आरसीसी नाली निर्माण योजना का शिलान्यास शिलान्यास कार्यकम के दौरान लखपति महतो, मिहिर पात्रा, भोजो पात्रा, बबलू महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.