वार्ड संख्या 5 में पेयजल की समस्या
लखीसराय, मई 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के गरीबनगर एवं मुसहरी टोला के वार्ड संख्या 5 में लोगों को पेयजल की समस्या हो रही है। संजय कुमार समेत अन्य ग्रामीणों के अनुसार सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल-जल का फायदा नहीं मिल पा रहा है। चापाकल और कुंए का जलस्तर नीचे जा रहा है। गांव में एक ग्रामीण बोरिंग के लिए जमीन देने को तैयार हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे लोग परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.