आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 35 सिटी टाउनशिप के पास 300 मिमी डायमीटर ह्यूमपाइप ड्रेन सह पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह तथा स्थानीय पार्षद संगीता सामड के द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर तथा नारियल फोड़कर किया गया। जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुगम रास्ता की सुविधा देने के उद्देश्य से इस योजना को धरातल पर लाने की पहल की गई है। इसका निर्माण कार्य निराला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। जिसका कुल लागत लगभग 10.16 लाख रुपये है। मौके पर रितेश पांडे, बिट्टू पड़िया, मार्शल गोप, लालबाबू सरदार समेंत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.