वार्ड संख्या 24 में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का आरोप
आदित्यपुर, मई 21 -- आदित्यपुर। जिले के इच्छापुर वार्ड संख्या-24 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-01 में सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर अनियमितता का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद रामप्रसाद मुखी ने लोगों के हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र डीसी को देकर चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट की सही तरीके से जांच नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं ने चयनित अभ्यर्थी समेत सभी आवेदकों के शैक्षणिक दस्तावेजों और प्राप्त अंकों की पुनः जांच कराने की मांग की। साथ ही जांच पूरी होने तक चयन प्रक्रिया और नियुक्ति पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। ताकि योग्य अभ्यर्थी का सही चयन सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.