मुंगेर, मार्च 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के कादरगंज में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव के संयोजन में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, श्रम कार्ड, जाति, आवासीय, आय सहित अन्य सरकारी योजना के लाभ को लेकर निशुल्क शिविर में कुल 35 लाभार्थी का फॉर्म भरा गया। उपमुख्य पार्षद दीपक यादव ने बताया की सप्ताह के रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड में इस प्रकार का निशुल्क शिविर लगाकर विभिन्न सरकारी योजना की जानकारी देकर लाभार्थी का फॉर्म निःशुल्क भरा जाएगा।मौके पर मौजूद वार्ड संख्या 22 के वार्ड पार्षद विकास कुमार मंडल ने उप मुख्यपार्षद के द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से आम जनता को काफी लाभ...