वार्ड संख्या 21 में जलजमाव और गंदगी से लोग त्रस्त
लखीसराय, जून 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। शहर का हिस्सा होने के बावजूद यहां की व्यवस्था किसी ग्रामीण इलाके से भी बदतर नजर आती है। मोहल्ले की गलियों और सड़कों पर सालभर नाले का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अपने घर तक सूखे पैर नहीं पहुंच पाते। हल्की बारिश होते ही स्थिति और भयावह हो जाती है। नालों का गंदा पानी सड़कों से होकर लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। लोगों का कहना है कि जलजमाव और गंदगी के कारण डायरिया सहित कई संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। मामूली बुखार होने पर भी लोग आशंकित होकर चिकित्सकों के पास पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.