हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम वार्ड संख्या 19, ओकनी से उषा कुमारी वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पति मनोज कुमार,भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुमन कुमार,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन,भाजपा के वरिष्ठ नेता के.पी. ओझा,सोनू गुप्ता, दर्पण कुमार बख्शी, पंचम किशोर, अर्चना सुमन, मोहनीष कुमार, तेजस सुमन, तनुजा बख्शी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नामांकन के बाद उषा कुमारी ने बताया कि समर्थन मिला, तो वार्ड 19 को एक आदर्श एवं मॉडल मोहल्ला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। स्वच्छता, सड़क, जल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.