लखीसराय, फरवरी 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। बिहार नगर पालिका संपत्ति कर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मंगलवार को वार्ड संख्या 17 के पुरानी बाजार के महादलित टोला में होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए शिविर लगाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर कर संग्रहकर्ता कुंदन कुमार की अगुवाई में रामप्यारे कुमार, कन्हैया, सतीश कुमार आदि ने सहयोग किया। वार्ड पार्षद कमलेश कुमार ने सभी लोगों को आगामी 31मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा कर देने को कहा क्योंकि इस अवधि में ब्याज व पेनाल्टी माफ है। श्री कुमार ने कहा कि करदाताओं को रजिस्ट्री पेपर खतियान, रसीद, आधार कार्ड, बिजली बिल आदि लाना है। जरूरत पड़ने पर शपथपत्र भी देना पड़ सकता है। शिविर में बकाया कर जमा करने के साथ भवन कर निर्धारण का कार्य होता है। छः सौ से ज्यादा लोगों ने अब तक शिविर में होल्डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.