आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-09 में दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास नगर निगम आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह और पार्षद दुर्गेशचरण बेसरा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया। सड़क निर्माण कार्य वार्ड नौ स्थित हनुमान मंदिर से सुनील मंडल के घर होते हुए मंदिर तक किया जाएगा। इस योजना की कुल लागत लगभग 17.70 लाख रुपए है। दूसरा हरि मंदिर से आनंद मंडल के घर तक 14.36 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जाएगा। दोनों सड़कों का निर्माण भारद्वाज कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वार्ड संख्या 9 में दो पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास शिलान्यास कार्यकम के दौरान लखपति महतो, मिहिर पात्रा, भोजो पात्रा, बबलू महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...