लातेहार, फरवरी 17 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के वार्ड पार्षद प्रत्याशी अयुब खान ने अपना जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। सोमवार को उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन व सहयोग की अपील की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। श्री खान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुने जाने पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण तथा आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड के जरूरतमंद लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.