हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। वार्ड में विकास कार्य किए जाने की मांग के लिए सोमवार को पार्षद मेयर गजराज बिष्ट से मिले। इस मौके पर सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वाहनों की कमी से घरों से कूड़ा उठना मुश्किल बना हुआ है। वहीं खराब स्ट्रीट लाइट, टूटी पुलिया और नालियों से वार्डों के हालात बदहाल बने हुए हैं। इसके लिए विकास योजना बनाकर काम करने की मांग की गई। मेयर ने पार्षदों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मनोज जोशी, मुकुल बल्यूटिया, प्रमोद पंत, रईश अहमद गुड्डू, नवीन पांडे, विजय बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.