चंदौली, दिसम्बर 24 -- सकलडीहा। सीएमओ डॉ. वाईके राय ने मंगलवार की देर शाम साढ़े पांच बजे सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। इसके अलावा लैब, ओटी सहित शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में बच्चों के बारे में जानकारी ली। हर हाल में बाहर की दवा न लिखने की चेतावनी दिया। साथ ही भर्ती मरीजों को समय से भोजन और नास्ता देने की नसीहत दी। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात किया। वार्ड और डिलेवरी कक्ष में हीटर का प्रबंध करने का निर्देश दिया। इसके अलावा 48 घंटे तक प्रसव के बाद महिलाओं को भर्ती करने व उन्हें समय से नास्ता और भोजन का प्रबंध करने को बताया। नसबंदी के 29 मरीजों के बारे में जानकारी लिया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. बीके प्रसाद, वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.