एटा, मई 8 -- दांत का इलाज कराने आईं किशोरी के साथ वार्ड में छेड़खानी बात सामने आई है। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। कमेटी बनाकर जांच करने की बात कहीं है। किशोरी के पिता का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद मेडिकल कॉलेज के लोग लगे हुए सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखा रहे है। कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र से किशोरी पिता के साथ दांत में हो रही पीड़ा को दिखाने के लिए आई थी। जांच करने के बाद डाक्टरों ने दांत का ऑपरेशन करने की बात कह दी। पिता का आरोप है कि डाक्टरों की टीम किशोरी को ओटी में ले गई। बेहोश कर उसका इलाज किया। किशोरी को होश आने के बाद वह घर चली गई। घर पहुंचने पर मां को यह जानकारी दी। पिता ने पहुंचकर इलाज के दौरान मौजूद रहे डाक्टरों से कहां, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। फिर से मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से शुक्रवार को मुलाकात की। बे...