अंबेडकर नगर, जून 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगरीय क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भले ही अकूत धन व्यय किए जाते हों लेकिन यहां तो लोग भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए तरह रहे हैं। वहीं नालियों की सफाई न होने से लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर नगरपालिका परिषद के वार्ड नम्बर 12 अमरौला के बाशिन्दे कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं। यहां लोगों को दो माह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सूखी टोटियां पालिका के जलापूर्ति योजना की खिल्ली उड़ा रही हैं। टोटियों में पानी न आने से लोगों को निजी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। वार्ड में पेयजल सुविधा के लिए यहां भले ही पानी की तरह धन बहाया गया है लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। बीते दो माह से लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इतना ह...