वार्ड में नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
गोरखपुर, मई 22 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 6 स्थित अब्दुल कलाम नगर में नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द नाली की सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों की समस्या स्थानीय निवासी संजय कुमार, जलालुद्दीन, अरमान, सुहेल, मुख्तार, काबिर, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार और दिलीप यादव ने बताया कि पहले वार्ड की नालियों का पानी रेलवे परिसर में बने गड्ढे में गिरता था, लेकिन रेलवे द्वारा गड्ढा भर दिए जाने के बाद पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। इसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा रहने से आने जाने में दिक्कत हो रही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.