बलरामपुर, मार्च 6 -- तुलसीपुर संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को पानी के संकट से मुक्ति मिल सके। इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम को दी गई है। लेकिन तुलसीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 भावनियापुर में यह योजना धरातल पर अधूरी नजर आ रही है। हालात यह हैं कि वार्ड के लोग आज भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और मजबूरी में डिब्बे का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। भवनियापुर वार्ड को वर्ष 2019 के बाद नगर पंचायत में शामिल किया गया था। इससे पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था और यहां के विकास कार्यों की देखरेख ग्राम प्रधान द्वारा की जाती थी। नगर पंचायत में शामिल होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.