इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। शहर के वार्ड ब्वॉय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह लखना सीएचसी पर तैनात थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फ्रेंडस कॉलोनी के जय भारत कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शिवम सिंह ने शनिवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में दोपहर बाद मौत हो गई। मृतक के मामा गुरुवेंद्र ने बताया कि शिवम को अपने पिता अवधेश कुमार की जगह मृतक आश्रित में चार साल पहले लखना सीएचसी में वार्ड ब्वाय के पद पर नौकरी मिली थी। शनिवार सुबह जिम से लौटने के बाद जहर खा लिया। एसआई अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक आत्मघाती कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.