छपरा, मई 2 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या मामले में शुक्रवार को गोंढा स्थित आवास पर पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हत्यारे चाहे जितना जोर लगा लें, हत्या में शामिल कोई भी आरोपी बच नही पायेगा। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस: श्रमिकों के बिना कोई भी विकास कार्य अधूरापरिजनों की शिकायत पीड़ित परिजनों ने कथित तौर पर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों पर लापरवाही की शिकायत की तथा दरवाजे पर परिजनों की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अनियमित ड्यूटी किये जाने की विधायक से शिकायत की। विधायक ने तत्काल थानाध्यक्ष से बात करके परिजनों की शिकायत से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मृतक को न्याय दिलाने तक हम आपके साथ खड़े हैं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर...