वार्ड पार्षद सहित दो पर जमीन की जालसाजी का मुकदमा
बिहारशरीफ, जून 4 -- वार्ड पार्षद सहित दो पर जमीन की जालसाजी का मुकदमा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अहियापुर निवासी व वार्ड पार्षद शहबाज खां एवं बंगालीपर के सैयद सजा जावेद पर जमीन देने के नाम पर रुपया हड़पने का मुकदमा महादेवनगर निवासी मनोज कुमार द्वारा सदर थाना में दर्ज कराया गया है। वार्ड पार्षद पर अब तक जमीन दिलाने के नाम पर रुपया गटक जाने का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि डेढ़ डिसमिल जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख 27 हजार चार सौ रुपया दोनों आरोपियों को दिया गया था। परंतु, कई साल बीत जाने के बाद भी न तो रुपया वापस किया जा रहा है और न ही जमीन रजिस्ट्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन की धोखाधड़ी में एक और आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.