छपरा, अप्रैल 30 -- मांझी। कर्पूरी विचार मंच व कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने मांझी के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड का शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- हत्यारे का घर गिराने व गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, आश्वासन के बाद हुआ दाह संस्कारहत्या की निंदा गुरुवार को मृतक वार्ड पार्षद के परिजनों से मिलने गोंढा गांव पहुंचे श्री ठाकुर ने हत्याकांड की तीव्र भर्त्सना की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। मृतक के आवास से थाना तक निकले पैदल मार्च में बड़ी संख्या में परिजन व आसपास के लोग शामिल हुए। पैदल मार्च करते थाना परिसर पहुंचे कर्पुरी सेना के नेताओं ने घटना के छह दिन बाद तक भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर गहरा क्षोभ प्रकट किया।पुलिस की उदासीनता गिरफ्तारी में विलं...