देवघर, मार्च 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देवघर नगर निगम वार्ड संख्या 31 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रीति नरौने को वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संस्थान के सदस्य सह उत्तम कुमार सिन्हा द्वारा उनके पति राकेश नरौने उर्फ सुग्गा की उपस्थिति में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रीति नरौने ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में हमेशा अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की चेष्टा करूंगी। अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के साथ-साथ वार्ड की कमियों को दूर करने का प्रयास करूंगी। कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया था। यह एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों त...