जमशेदपुर, फरवरी 17 -- मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से पार्षद प्रत्याशी शीतल कुमार रजक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार सुबह वह अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाए गए जिसके बाद उन्हें टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शीतल कुमार सोमवार रात 11 बजे रामकृष्ण कॉलोनी स्थित अपने आवास आए और खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह 5.30 बजे उठने के बाद उन्होंने पत्नी को कहकर पंखा बंद कराया और फिर सो गए। सुबह 6.30 बजे पत्नी उन्हें जगाने के लिए पहुंची तो शीतल नहीं उठे इसके बाद उन्हें टीएमएच ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.