गिरडीह, फरवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एक ओर जहां निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है वहीं दूसरी तरफ विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों के बीच तनाव और छिटपुट विवादों की खबरें सामने आने लगी है। बुधवार को वार्ड नंबर 23 से वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थी अंशु यादव के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का आरोप प्रतिद्वंदी के समर्थक मंटू साव नामक युवक पर लगा है। वहीं सांसद प्रतिनिधि सह आजसू नेता सह वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थी गुड्डू यादव के इशारे पर अंशु के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद वार्ड के लोगों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में अंशु यादव द्वारा नगर थाना में लिखित शिकायत की गयी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मारपीट की घटना के बाद अंशु यादव के साथ वार्ड के सैकड़ों महिला-पुरुष एक साथ एकत्रित हुए और दोषियों के विरूद्ध कार्रव...