हजारीबाग, मई 16 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। बरसात मौसम आने से पहले नगर निगम के विभिन्न वार्डो के नाली को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। नगर निगम के महापौर अरविंद राणा के सहयोग से शनिवार को वार्ड 23 के वार्ड पार्षद दीपक कुमार सिंह की देखरेख में वार्ड नंबर 23 और 24 के बीच का सड़क विष्णुपुरी मुख्य पथ से नाली का अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां पर हमेशा बरसात के पानी के साथ नाली का पानी जमा हो जाता था। नाली के पानी निकालने के रास्ता को कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर पानी निकासी के रास्ते को बंद कर दिया गया था।जिसके कारण‌ उक्त सड़क से आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था । सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने के क्रम में बच्चों को होती थी । इसके अलावा बाजार जाने के दौरान महिलाओं को भी आने जाने मे काफी दिक्कत होती रही । बाइक से आने जाने...