वार्ड पार्षद ने बच्चों के बीच किया बैग का वितरण
रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, प्रतिनिधि सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए छात्रों के बीच बैग का वितरण वार्ड पार्षद देवधारी महतो की ओर से हुआ। पार्षद ने कहा कि सभी छात्र वा छात्रा नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित हो और ध्यान लगाकर पढ़े। इन्होंने अभिभावक से भी अपील किये कि नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करे इस कार्यक्रम 261 बैग का वितरण हुआ है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकुमार साहू, समिति के अध्यक्ष नवनीत कुमार महतो, शिक्षिका सतविंदर कौर, वीणा देवी , देवकी देवी, वीणा कुमारी, प्रतिमा देवी, रश्मि कुमारी, बलराम रविदास, चित्रलेखा कुमारी, रेणुका सिंह, जफर इमाम आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.