लातेहार, मार्च 17 -- लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह वार्ड संख्या 14 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता दिखाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। बैठक में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, मैया सम्मान योजना, सड़क निर्माण, जलमीनार, नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं बिजली खंभों से जुड़ी समस्याएं रखीं। वार्ड पार्षद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा लंबित कार्यों को संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित समीक्षा बैठक...