वार्ड पार्षद दुर्गा कुमारी को अयोग्य घोषित करने की अनुशंसा
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मोतीपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने वार्ड पार्षद दुर्गा कुमारी को अयोग्य घोषित करने की अनुशंसा की है। वजह नगर परिषद की सामान्य बैठकों में पार्षद की गैरहाजिरी का है।आरोप है कि इस साल 21 जनवरी, 21 फरवरी और 18 मई को परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई थी। इन तीनों बैठकों में पार्षद दुर्गा कुमारी नहीं पहुंचीं। उन्होंने अनुपस्थिति की नगर परिषद को सूचना भी नहीं दी। मुख्य पार्षद के मुताबिक नगरपालिका अधिनियम के तहत अनुमति लिए बिना तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पार्षद को अयोग्य माना जाता है। इसी प्रावधान का हवाला देते हुए मुख्य पार्षद ने वार्ड पार्षद दुर्गा कुमारी को अयोग्य घोषित करने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयुक्त से की है। इसके बाद परिषद की राजनीति गरमा गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.