बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- मारपीट व रोड़ेबाजी मे चार लोग हुए जख्मी, एक रेफर परवलपुर थाना क्षेत्र के मर्दन बिगहा गांव में भूमि-विवाद का मामला दोनों पक्षों ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन फोटो : मारपीट-परवलपुर के मर्दनपुर गांव में मारपीट करने का वायरल वीडियो। परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मर्दन बिगहा गांव में गुरुवार की सुबह भूमि-विवाद में वार्ड पार्षद के भैंसुर व जदयू नेता, समर्थकों के साथ आपस में भिड़ गये। जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। चार लोग जख्मी हो गये। एक को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। मारपीट व एक-दूसरे पर हमला करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग एक खेत के पास एक-दूसरे से गुत्थगुत्था होकर मारपीट कर रहे हैं। कुछ लोग हाथों में डंडे लिये भी दिख रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.