मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रहे वार्ड 25 के पार्षद उमाशंकर पासवान के निधन पर सोमवार को नगर भवन में शोकसभा का आयोजन जाएगा। इसको लेकर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने मेयर निर्मला देवी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा के साथ सभी पार्षदों को सूचना दी है। निगम की संबंधित शाखा या अधिकारी-कर्मी को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पिछले सप्ताह ब्रेन हेमरेज के बाद इलाज के दौरान बीते 23 अप्रैल को पटना में वार्ड पार्षद उमाशंकर पासवान का निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद के निधन पर आज नगर भवन में शोकसभा यह भी पढ़ें- बाबू वीर कुंवर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.