भभुआ, मार्च 25 -- भभुआ। शहर वार्ड तीन में वार्ड पार्षद के घर से रुपए व मोबाइल चोरी कर ली गई। मामले में बुधवार को यूपी के जालौन जिले के सिकरी राजा निवासी दीपेंद्र सिंह की पुत्री शिवांगी राजावत ने आवेदन दिया। उसने लिखा है कि वह किराए के मकान में रहकर पढ़ती है। पढ़ने के दौरान खिड़की में एक लड़की को झांकते देखने पर उससे पूछा तो उसने बताया कि अमन पटेल से मिलना है। ऊपर अपनी सहेली को इस बारे में बताने गई थी। जब वह लौटी तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे से एक मोबाइल और दो हजार रुपए गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपित को पकड़ा है। आरोपित रोहित पटेल दतियांव का निवासी है। उसके पास से मोबाइल और रुपए बरामद किए गए। डीएम-एसपी संग अफसरों ने फ्लैग किया मार्च भभुआ। रामनवमी पर्व पर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर बुधवार की शाम डीएम नितिन कुमार सि...