वार्ड पार्षद की संपुष्टि पर ही हो विपत्र भुगतान
बेगुसराय, जून 22 -- बीहट। बीहट नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड सदस्य की मौजूदगी में हाईमास्ट लैंप का अधिष्ठापन तथा स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग की है। सदस्यों ने वार्ड पार्षद की संपुष्टि के उपरांत ही विपत्र भुगतान की मांग की है। सशक्त स्थायी समिति सदस्य दीपक मिश्र, रेणु शर्मा, प्रवीण कुमार, मो. इफ्तेख़ार ने बताया कि पारदर्शिता के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। बता दें कि इन दिनों बीहट नगर परिषद के वार्डों में हाईमास्ट लैंप का अधिष्ठापन तथा स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी है। यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद की संपुष्टि पर ही हो विपत्र भुगतान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.