वार्ड पार्षद की पहल पर सुधरने लगे खराब चापाकल
सिमडेगा, अप्रैल 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हिन्दुस्तान की मुहिम कैसी बुझेगी प्यास जब पानी नहीं के तहत प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। विभाग एवं नप द्वारा खराब चापाकलों एवं जल मीनार को तेजी से दुरुस्त किए जा रहे हैं। गुरुवार को शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में वार्ड पार्षद कमला कुमारी की देखरेख में खराब पड़े चापाकल का मरम्मत किया गया। बताया गया कि लंबे समय से चापाकल खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद वार्ड पार्षद ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया। जिसके बाद मरम्मत कार्य तेजी से शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी। पार्षद ने भी आश्वासन दिया है कि वार्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.