गया, अप्रैल 8 -- रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोड़ पर वार्ड पार्षद और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में रामपुर थाने के एएसआई विक्रम कुमार पासवान घायल हो गए। जमादार का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुधवार तक एएसआई मगध मेडिकल में भर्ती थे। घटना सोमवार देर रात की है। इस मामले में एएसआई के बयान पर रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। वार्ड संख्या 38 के पार्षद मो. कलाम कुरैशी सहित छह लोगों को नामजद और 10 अज्ञात को आरोपित बनाया है। गेवाल बिगहा के दो युवक मो. इम्तियाज आलम और रियाज मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एएसआई विक्रम पासवान ने बताया कि वह रामपुर थाने में पदस्थापित है। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे गश्ती के दौरान गेवाल बिगहा मोड़ पर रुका और रोड के दक्षिण इलाके के दुकानदार के पास जाकर दुकान को बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.