वार्ड पार्षदों ने वार्ड नंबर 27 के वार्ड पार्षद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
बक्सर, मई 31 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड पार्षदों ने वार्ड नंबर 27 के वार्ड पार्षद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी शिकायत है कि उन लोगों पर चुनाव में एक-एक लाख रुपये लेने का निराधार आरोप लगाया गया है। वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने टाउन थाना में यह मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत पर कई वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षर हैं। उनके मुताबिक बीते 29 मई को नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव हुआ था। उसी दिन शाम में खबर देखी कि वार्ड नंबर 27 के वार्ड पार्षद चक्रव्रती चौधरी ने सभी वार्ड पार्षदों पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि से एक-एक लाख रुपये लेकर वोट देने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार चौधरी के इस आरोप से वार्ड पार्षदों की छवि धूमिल हुई है। यह निराधार आरोप है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.