लखीसराय, मार्च 14 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नप के सामान्य बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, अमित कुमार, फूल कुमार आदि ने कहा कि बजट में खेल के मैदान के विकास एवं संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। खासकर प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल एवं प्रखंड कार्यालय को संरक्षित करना आवश्यक है। जल के जमाव से कई माह तक युवक खेल नहीं पाते हैं। यहां मिट्टी की भराई होना चाहिए। खेलकूद के सामानों की व्यवस्था होनी चाहिए। एक वार्ड मेंबर ने एक प्रतिनियुक्त कर्मी के द्वारा आवास योजना में लाभुकों के साथ मनमानी करने की शिकायत की। बाजार में शौचालय नहीं रहने के कारण महिलाओं परेशानी होती है। जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण होना जरूरी है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आवास योजना में किसी के द्वारा मनमाना करने पर पहले ही उन तक शिकायत करने का निर्देश दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.