मधुबनी, फरवरी 4 -- जयनगर। नगर पंचायत के वार्ड पार्षद संघ की अध्यक्ष राधा देवी द्वारा हस्ताक्षरित एक आवेदन वार्ड पार्षदों ने ईओ को सौंपा है। कहा है कि जिन वार्डों में नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है वहां के निवासियों से इसका शुल्क नहीं लिया जाय।वार्ड पार्षद हनुमान मोर, शिवजी पासवान, मोहन राय, मीना देवी, रीना गुप्ता व सूर्य नारायण ठाकुर ने कहा कि ऐसा निर्णय नप के पार्षदों के बोर्ड की बैठक में लिया जा चुका है। बावजूद इसके नप के कर्मी लोगों पर भुगतान को दबाव दे रहे हैं।ईओ सुनील कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। नगर आवास व विकास विभाग से इस संबंध में मार्गदर्शन लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.