आदित्यपुर, मार्च 12 -- गम्हरिया,संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या- 05 के पेंशनधारियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। छोटा ग़म्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में अवस्थित सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में पेंशनधारियों की समस्या को दूर किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद विनीता कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि कागजात की त्रुटि अथवा अन्य कारणों से पेंशन से वंचित बुजुर्गों को इस शिविर के माध्यम से लाभ मिलेगा। उनकी समस्या को ऑन द स्पॉट दूर किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड के करीब दो दर्जन से अधिक बुजुर्गों का ऑन द स्पॉट समस्या का निदान किया गया। अंचल कार्यालय के संदीप कुमार ने बताया कि लाइव वेरिफिकेशन, केवाईसी अथवा अन्य कारणों से कई बुजुर्गों का वृद्धावस्था पेंशन रुक गया था। शिविर के माध्यम से संबद्ध लाभुकों से आवश्यक कागजात लेकर पेंशन चाल...