वार्ड पांच में दो साल से खराब पड़ी जलमीनार
गोड्डा, जून 11 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच में करीब दो वर्षों से जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण वार्डवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलमीनार के बंद रहने से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक जलमीनार की मरम्मत नहीं कराई गई है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कर इसे चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पेयजल जैसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.