रामगढ़, फरवरी 28 -- नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष सह आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज महतो को वार्ड सदस्य चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस वार्ड से संदीप साव को विजय घोषित किया गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार मनोज महतो वार्ड सदस्य पद के लिए चौथे स्थान पर रहे। जो उनके राजनीतिक कद को देखते हुए चौंकाने वाला परिणाम माना जा रहा है। मनोज महतो आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव भी हैं और पिछले चुनाव में नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद वार्ड स्तर पर उन्हें मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। वहीं विजयी प्रत्याशी संदीप साव को स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ और जमीनी संपर्क का लाभ मिला। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया। राजनीतिक जानकारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.