रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मंगलवार को वार्ड पांच में दो नई सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान जोशी ने वार्डवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खटीमा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। नगर पालिका परिषद जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे और जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यहां सभासद बसन्ती सामंत, राजेंद्र सामंत, प्रेम सिंह चौहान, निर्मल बिष्ट, ममता चंद, त्रिलोक सामंत आदि रहे। यह भी पढ़ें- खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, ...