जमशेदपुर, फरवरी 17 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 के एक प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसकी सूचना वार्ड 33 के निर्वाची पदाधिकारी सह मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव को भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक प्रत्याशी के निधन की सूचना मिली है, लेकिन चुनाव होने या स्थगन के संबंध में निर्णय लेने से पूर्व उन्होंने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। वार्ड 33 उलीडीह आदिवासी बस्ती क्षेत्र में पड़ता है और इसका मतदान केंद्र आदिवासी जनकल्याण स्कूल में बनाया गया है। इस वार्ड में कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें अरुण कुमार शर्मा, इशांत पात्रा, कृष्णकांत सिंह, मनोज कुमार शर्मा, रंजीत कुमार चौधरी उर्फ चुनचुन चौधरी, विनोद कुमार सिंह और शीतल कुमार रजक शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.