रामगढ़, जून 5 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद सभागार में गुरुवार को छावनी शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 3 प्रगणकों के नजरी नक्शा का पुनः सत्यापन किया गया। इस दौरान वार्ड 3 के चार सुपरवाइजर अपने प्रगणकों की टीम के साथ उपस्थित हुए। शहर के अपर चार्ज पदाधिकारी संजय कुमार की उपस्थिति में सहयोगी टीम ने अब हुए कार्यो का क्रमवार जांच किए। शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 3 प्रगणकों के नजरी नक्शा का पुनः सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान कई प्रगणकों ने काम के दौरान बाधा उत्पन्न होने की शिकायत किया। पोर्टल बंद हो जाने की समस्याओं को बताया। शहर में नजरी नक्शा का काम लगभग पूरा हो चला है। वार्ड के कई ब्लॉक कार्य क्षेत्र में एचएलबी में मकान बंद है। बंद घरों का डाटा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है। पास पड़ोस के लोग भी बंद घरों का डाटा नहीं बता रहे। काम पूरा करने में ...