वार्ड नंबर 2 में पार्क निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण
रुद्रपुर, जून 20 -- खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वार्ड नंबर दो में प्रस्तावित पार्क निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में पार्क निर्माण की संभावनाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। पार्क बनने से बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा, साथ ही क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। निरीक्षण के दौरान वार्ड सभासद गोकुल ओली, हरीश जोशी, गोविंद वल्लभ गहतोड़ी, कैलाश कॉलोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वार्ड नंबर 2 में पार्क निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.